15 दिसंबर 2015 - 07:41
हिज़्बुल्लाह के जवानों ने आईएस की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम।

सीरिया के रास्ते लेबनान में प्रवेश करने वाले तकफीरी गुट आईएस और जिबहतुननस्रा गुट के आतंकवादी बार बार इरसाल क्षेत्र के लोगों से जबरन वसूली करने के अलावा फिरौती वसूली के लिए आम नागरिकों का अपहरण करते रहते हैं।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह के जवानों ने रविवार को तकफीरी आतंकवादी गुट आईएस की घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया और कुछ को घायल कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आईएस आतंकवादी पूर्वी लेबनान के पहाड़ी क्षेत्र अलहमरह की चोटियों पर कब्जा करना चाहते थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार आतंकवादी तत्व अलक़ा पर्वत की चोटियों से प्रवेश कर पूर्वोत्तर क्षेत्र इरसाल की ऊंचाइयों तक जाने की कोशिश कर रहे थे जिसे हिज़्बुल्लाह के जवानों ने नाकाम कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सीरिया के रास्ते लेबनान में प्रवेश करने वाले तकफीरी गुट आईएस और जिबहतुननस्रा गुट के आतंकवादी बार बार इरसाल क्षेत्र के लोगों से जबरन वसूली करने के अलावा फिरौती वसूली के लिए आम नागरिकों का अपहरण करते रहते हैं। यहां इस बात का उल्लेख भी आवश्यक है कि लेबनान की राजधानी बैरूत में 12 नवंबर को होने वाले आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी आईएस आतंकवादी गुट ने स्वीकार की थी। इस हमले में 44 लोग शहीद और 200 के करीब घायल हो गए थे।